पूर्णिमा कब है, Purnima Tithi in 2023 List: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन को पूर्णिमा कहते हैं। हिन्दू धर्म में कैलेण्डर व हिन्दू पंचाग के तिथि में चन्द्रमा के अनुसार ही बदलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन दान और स्नान का बहुत ही अधिक महत्व होता है।
पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि करने के उपरांत श्रीसत्यनारायण की व्रत कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसे तो प्रत्येक वर्ष में 12 पूर्णिमा होती हैं लेकिन जब भी हिन्दू पंचांग में अधिकमास लगता है तब पूर्णिमा की एक तिथि और बढ़ जाती है। ऐसे में साल में 13 पूर्णिमा पड़ती हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में पूर्णिमा तिथि कब कब लग रही हैं।
पूर्णिमा व्रत का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा व्रत का काफी महत्व है। पूर्णिमा के दिन कई तरह के उत्सव भी मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। इसी के साथ पूर्णिमा के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान की पूजा करते हैं। इसी के साथ जो भी जातक विधि-विधान से भगवान की पूजा करता है उसका यह व्रत सफल होता है और उसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। पूर्णिमा के दिन महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ मानते हैं, क्योंकि यह खराब स्वास्थ्य, नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
2023 में पूर्णिमा तिथि की लिस्ट
जनवरी में पूर्णिमा तिथि
पौष पूर्णिमा व्रत, शुक्रवार, 06 जनवरी 2023
06 जनवरी, दोपहर 02:14 – 07 जनवरी दोपहर 04:37 बजे
फरवरी में पूर्णिमा तिथि
माघ पूर्णिमा व्रत, रविवार, 05 फरवरी 2023
04 फरवरी, रात्रि 09:30 बजे – 05 फरवरी, रात्रि 11:58 बजे
मार्च में पूर्णिमा तिथि
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत,मंगलवार, 07 मार्च 2023
06 मार्च, सायं 04:17 बजे – 07 मार्च, सायं 06:10 बजे
अप्रैल में पूर्णिमा तिथि
चैत्र पूर्णिमा, बुधवार, 05 अप्रैल 2023
05 अप्रैल, प्रातः 09:19 बजे – 06 अप्रैल प्रातः 10:04 बजे
मई में पूर्णिमा तिथि
बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा, शुक्रवार, 05 मई 2023
04 मई , रात्रि 11:44 बजे – 05 मई, रात्रि 11:04 बजे

जून में पूर्णिमा तिथि
देव स्नान पूर्णिमा, शनिवार, 03 जून 2023
03 जून 2023 प्रातः 11:17 बजे – 04 जून 2032 प्रातः 09:11 बजे
जुलाई में पूर्णिमा तिथि
गुरु पूर्णिमा,आषाढ़ पूर्णिमा, सोमवार, 03 जुलाई 2023
02 जुलाई, रात्रि 08:21 बजे – 03 जुलाई सायं 05:08 बजे
अगस्त में पूर्णिमा तिथि
श्रावण पूर्णिमा, मंगलवार, 01 अगस्त 2023
01 अगस्त, तड़के 03:52 बजे – 02 अगस्त 2023 रात्रि 12:01 बजे
श्रावण पूर्णिमा व्रत, बुधवार, 30 अगस्त 2023
30 अगस्त, प्रातः 10:58 बजे – 31 अगस्त, प्रातः 07:05 बजे
सितंबर में पूर्णिमा तिथि
भाद्रपद पूर्णिमा, शुक्रवार, 29 सितंबर 2023
28 सितंबर, सायं 06:49 बजे – 29 सितंबर, दोपहर 03:27 बजे
अक्टूबर में पूर्णिमा तिथि
शरद पूर्णिमा, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023
28 अक्टूबर, 2023 प्रातः 04:17 बजे – 29 अक्टूबर 2023 रात्रि 01:54 बजे
नवंबर में पूर्णिमा तिथि
कार्तिक पूर्णिमा, सोमवार, 27 नवंबर 2023
26 नवंबर, दोपहर 03:53 बजे – 27 नवंबर, दोपहर 02:46 बजे
दिसंबर में पूर्णिमा तिथि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023
26 दिसंबर, प्रातः 05:47 बजे – 27 दिसंबर 2023 प्रातः 06:03 बजे
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।