आईपीएल 2023 कब शुरू होगा, IPL 2023 Mini Auction Update : आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए मंच करीब करीब सज चुका है। 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा। बीसीसीआई ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। ऑक्शन में अब करीब 15 दिन ही बचे हैं। साथ ही वो लिस्ट भी सामने आ गई है, जो खिलाड़ी ऑक्शन के मैदान में आने वाले हैं। हालांकि अभी खिलाड़ियों की संख्या 991 है और इसमें से करीब आधे खिलाड़ी तो ऑक्शन से पहले ही छंट जाएंगे।
इसके बाद जो बचेंगे, उनकी बोली सभी दस टीमें लगाती हुई नजर आएंगी। इस बीच अब कयासबाजी इसको लेकर भी शुरू हो गई है कि अगले साल होने वाला आईपीएल कब से शुरू होगा, यानी पहला मैच कब खेला जाएगा। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन संभावनाएं जरूर पता चली हैं।
IPL 2023 टीम लिस्ट
S.No | टीमों के नाम |
1. | दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
2. | मुंबई इंडियंस (MI) |
3. | किंग्स XI पंजाब (KXIP) |
4. | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
5. | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) |
6. | राजस्थान रॉयल्स (RR) |
7. | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) |
8. | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
9. | लखनऊ सुपर जायंट्स |
10. | गुजरात टाइटन्स (अहमदाबाद) |
टीम इंडिया के तीन सीरीज का शेड्यूल हो चुका है जारी
दरअसल बीसीसीआई ने एक ही दिन पहले ही तीन सीरीज के शेड्यूल का ऐलान एक साथ कर दिया है। इसमें श्रीलंका सीरीज, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज शामिल है। बांग्लादेश से टीम इंडिया अभी दो टेस्ट खेलेगी, उसके बाद ये दौरा खत्म हो जाएगा। ये साल की आखिरी सीरीज है। भारतीय टीम के लिए अगले साल का आगाज काफी अहम होगा। श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आ रही है। इसका पहला मैच तीन जनवरी को खेला जाना है। वैसे तो ये शेड्यूल काफी लंबा है, लेकिन आईपीएल से पहले जो आखिरी सीरीज होगी, वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।
इस सीरीज का आखिरी मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज भारत में होगी और आईपीएल भी इस बार भारत में ही खेला जाना है। यानी भारतीय खिलाड़ियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। इस बीच माना जा रहा है कि इंटरनेशनल मैच के बाद भारतीय टीम को करीब एक हफ्ते रेस्ट का समय मिल सकता है और 31 मार्च या फिर एक अप्रैल से आईपीएल शुरू हो सकता है। इन्हीं में से किसी एक तारीख को आईपीएल का पहला मैच होने की संभावना जताई जा रही है।
आईपीएल टीमें कर रही हैं खिलाड़ियों को खरीदने की तैयारी
आईपीएल के लिए आईसीसी की ओर से भी स्पेशल विंडो छोड़ी जाती है। इस वक्त बीसीसीआई ऑक्शन की तैयारियों में जुटा हुआ है। बहुत सारी व्यवस्थाएं करनी होती हैं। इस बीच माना जा रहा है कि ऑक्शन के बाद यानी 23 दिसंबर के बाद कभी भी आईपीएल 2023 के पूरे शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है। आईपीएल 2022 का फाइनल राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था।
जिसमें गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को हराकर पहली ही बार में खिताब पर कब्जा कर लिया था। अभी तक ज्यादातर बार ऐसा हुआ है कि आईपीएल का फाइनल जिन दो टीमों के बीच होता है, उन्हीं टीमों के बीच अगले साल का पहला मैच खेला जाता है। अगर ऐसा ही इस बार भी हुआ तो फिर राजस्थान और गुजरात के बीच ही पहला मैच खेले जाने की संभावना है।

आईपीएल मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जल्द आएगी सामने
इस बीच भारतीय खिलाड़ी लगातार व्यस्त रहेंगे, वही टीमें अपनी उस लिस्ट को बनाने की तैयारी में हैं, जिन्हें वे इस बार खरीदना चाहती हैं। सभी टीमें अपनी अपनी विश लिस्ट बीसीसीआई को देंगी, उसके बाद मार्की प्लेयर्स का ऐलान बीसीसीसीआई की ओर से किया जाएगा। मार्की प्लेयर्स मतलब वो खिलाड़ी जिन्हें सभी टीमें खरीदना चाहती हैं। जब ऑक्शन शुरू होता है तब सबसे पहले उन्हीं खिलाड़ियों के नाम पुकारे जाते हैं।
ऑक्शन अब करीब है, ऐसे में माना जाना चाहिए कि आईपीएल के फाइनल खिलाड़ियों की लिस्ट भी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। देखना होगा कि बीसीसीआई की ओर से आईपीएल को लेकर नया और ताजा अपडेट कब तक सामने आता है।
IPL 2023 Match List (आईपीएल 2023 लिस्ट)
S.No | टीम के नाम | मैच की तारीख | मैच का समय |
---|---|---|---|
1 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 25 मार्च 2023 | 7:30 PM |
2 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 26 मार्च 2023 | 3:30 PM |
3 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 26 मार्च 2023 | 7:30 PM |
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 27 मार्च 2023 | 7:30 PM |
5 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 28 मार्च 2023 | 7:30 PM |
6 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 29 मार्च 2023 | 7:30 PM |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 30 मार्च 2023 | 7:30 PM |
8 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 31 मार्च 2023 | 7:30 PM |
9 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 01 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
10 | गुजरात टाइटन्स (GT) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 01अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
11 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 02 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
12 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 03 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
13 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 04 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
14 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 05 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
15 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 06 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
16 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 07 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
17 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 08 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
18 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 08 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
19 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 09 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
20 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 09 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
21 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 10 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
22 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 11 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
23 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 12 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
24 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 13 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
25 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 14 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
26 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 15 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
27 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 15 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
28 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 16 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
29 | गुजरात टाइटन्स (GT) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 16 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
30 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 17 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
31 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 18 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
32 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 19 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
33 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 20 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
34 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 21 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
35 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 22 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
36 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 22 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
37 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 23 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
38 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 24 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
39 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 25 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
40 | गुजरात टाइटन्स (GT) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 26 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
41 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 27 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
42 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 28 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
43 | गुजरात टाइटन्स (GT) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 29 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
44 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 29 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
45 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 30 अप्रैल 2023 | 3:30 PM |
46 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 30 अप्रैल 2023 | 7:30 PM |
47 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 01 मई 2023 | 7:30 PM |
48 | गुजरात टाइटन्स (GT) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 02 मई 2023 | 7:30 PM |
49 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 03 मई 2023 | 7:30 PM |
50 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 04 मई 2023 | 7:30 PM |
51 | गुजरात टाइटन्स (GT) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 05 मई 2023 | 7:30 PM |
52 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 06 मई 2023 | 3:30 PM |
53 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 06 मई 2023 | 7:30 PM |
54 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 07 मई 2023 | 3:30 PM |
55 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 07 मई 2023 | 7:30 PM |
56 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) | 08 मई 2023 | 7:30 PM |
57 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 09 मई 2023 | 7:30 PM |
58 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 10 मई 2023 | 7:30 PM |
59 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Vs मुंबई इंडियंस (MI) | 11 मई 2023 | 7:30 PM |
60 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 12 मई 2023 | 7:30 PM |
61 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 13 मई 2023 | 7:30 PM |
62 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 14 मई 2023 | 3:30 PM |
63 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) Vs राजस्थान रॉयल्स (RR) | 14 मई 2023 | 7:30 PM |
64 | पंजाब किंग्स (PBKS) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 15 मई 2023 | 7:30 PM |
65 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) | 16 मई 2023 | 7:30 PM |
66 | कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) Vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 17 मई 2023 | 7:30 PM |
67 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) Vs गुजरात टाइटन्स (GT) | 18 मई 2023 | 7:30 PM |
68 | राजस्थान रॉयल्स (RR) Vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 19 मई 2023 | 7:30 PM |
69 | मुंबई इंडियंस (MI) Vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 20 मई 2023 | 7:30 PM |
70 | सन राइज़र्स हैदराबाद (SRH) Vs पंजाब किंग्स (PBKS) | 21 मई 2023 | 7:30 PM |
71 | Qualifier-1 | TBD | 7:30 PM |
72 | Eliminator | TBD | 7:30 PM |
73 | Qualifier-2 | TBD | 7:30 PM |
74 | FINAL | 28 मई 2022 | 7:30 PM |